फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bku today Collectorate grill.

भाकियू आज घेरेगी कलक्ट्रेट

Sun, 27 Dec 2015 08:55 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 27 Dec 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को भाकियू के पदाधिकारी जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। इसके लिए भाकियू ने गांव-गांव जाकर किसानों को कलक्ट्रेट पहुंचने की गुजारिश की है। किसानों के मुख्यालय घेरने की सूचना पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


बता कि गन्ना भुगतान, बिजली समस्या, ओलावृष्टि पीड़ितों को मुआवजा, नवीन मंडी में सुविधा शुल्क लिए जाने सहित कई मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन पिछले कई दिनों से गांवों में पंचायत कर रहा है। इस दौरान भाकियू के सदस्यों ने प्रशासन को संबोधित ज्ञापन भी दिए हैं।
विज्ञापन


इसमें 28 दिसंबर तक समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि पार्टी पहले ही जिला मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान कर चुकी है। इसके लिए गांव लालपुर, सीतादेई, ततारपुर, काठीखेड़ा आदि गांवों में किसानों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि धरना प्रदर्शन में किसान अपनी ताकत दिखा सके। वहीं, सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि किसानों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed