{"_id":"593816a64f1c1b841c9c965f","slug":"bku-protested-against-firing-on-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर फायरिंग के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर फायरिंग के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मंदसौर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा फायरिंग के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
किसानों ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करते हुए सत्यवीर सिंह लुहारी ने कहा कि मंदसौर में किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने किसानों पर फायरिंग कर दी। इससे पांच किसानों की मौत हो गई। भाकियू इस घटना की घोर निंदा करती है। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने मांग करते हुए कहा कि फायरिंग में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और गोलीकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा किसानों का ऋण माफ किया जा रहा है जबकि चुनावी घोषणा के आधार पर लघु एवं सीमांत किसानों का चुनाव तक का समस्त ऋण माफ किया जाए। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम रजनीश राय को सौंपा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामपाल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, महिला जिलाध्यक्ष बबली सिंह, अय्यूब अली, कमल, भावेंद्र, लव कुमार, शब्बू चौधरी, मनोज तोमर, मुबारक खां, समर पाल सिंह, सदेश कुमार आदि मौजूद रहे।