{"_id":"58fb85f14f1c1bff568b577b","slug":"bku-did-the-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम में वसूली पर भाकियू ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम में वसूली पर भाकियू ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात अंचल में बिजली निगम के कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने एसई कार्यालय पर हंगामा किया। साथ ही समस्या के समाधान को लेकर एसई को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि देहात अंचल में किसान, मजदूरों को बीपीएल कनेक्शन दिए गए थे। एक वर्ष बाद भी उन्हें बिल जारी नहीं किए गए हैं। वहीं, कुछ कर्मचारी ऐसे उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ किया है ऐसे में जिन किसानों ने पहले ही बकाया बिल के साथ सरचार्ज जमा कराया है उसे वापस किया जाए।
देहात अंचल में लगे ट्रांसफार्मर यदि फुंक जाते हैं तो उन्हें बदलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ठेकेदार बिना घूस लिए ट्रांसफार्मर नहीं लगाते हैं। उक्त समस्याओं के विरोध में पदाधिकारियों ने एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस संबंध में उन्होंने एसई को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्यागी, योगेश त्यागी, डा.भरत सिंह, अजय त्यागी, सुधीर त्यागी, रविंद्र आदि मौजूद रहे।