फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BKU created ruckus by gheraoing the police station

Hapur News: भाकियू संघर्ष ने थाने का घेराव कर हंगामा किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
BKU created ruckus by gheraoing the police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। पुराने हाईवे किनारे स्थित खल-चूरी की दुकान से 13.62 लाख रुपये की चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर भाकियू संघर्ष ने रविवार को थाने का घेराव कर हंगामा किया।


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचे। जहां सरनजीत ने कहा कि हापुड़ निवासी खल कारोबारी विकास गोयल की सिंभावली क्षेत्र में पुराने हाईवे किनारे दुकान स्थित है। दो अगस्त की रात दुकान में घुसे चोरों ने गल्ले और अलमारी के ताले तोड़कर 13 लाख 62 हजार रुपये की रकम चोरी कर ली थी। इस संबंध में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अब तक केवल रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि हाईवे किनारे मुख्य बाजार में स्थित दुकान में चोरी की घटना पुलिस गश्त की पोल खोल रही है, वहीं चार दिन बीतने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके चलते क्षेत्र के किसान और व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि यदि एक सप्ताह में चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ, तो भाकियू संघर्ष उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष तनुज त्यागी, हरीश त्यागी, मंगल सिंह, आसिफ चौधरी, अमित प्रधान, सुशील, उमेश त्यागी, अक्षय, लोकेश, मनीष, रोहित, सुरेंद्र कबाडी, राकेश गिरि, ज्ञानेंद्र सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजय पांडे का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed