फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bku attack.

डीएम ऑफिस पर भाकियू का हल्ला बोल

Thu, 27 Apr 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 27 Apr 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
Bku attack.
भाकियू का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला

क्रय केंद्रों पर आलू की खरीद न होने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में हंगामा किया। ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू भर कर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने डीएम ऑफिस के बाहर आलू फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रशासनिक अफसरों के साथ दोपहर तक चली वार्ता के बाद भी समस्या का निस्तारण न होने पर भाकियू ने कलक्ट्रेट में डेरा डाल लिया है। किसानों ने शुक्रवार से बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिले में इस वर्ष आलू की बंपर पैदावार हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलू का समर्थन मूल्य तय कर, किसानों से आलू खरीद की घोषणा कर कुछ राहत दिलाई थी, लेकिन यह घोषणा धरातल पर नहीं उतर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी जिले में बने पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर आलू की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ता ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

इससे वहां मौजूद अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उद्यान विभाग की टीम को बुलाकर किसानों की समस्या को हल करने के निर्देश दिए गए। एडीएम रजनीश राय और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर तक चली किसानों की बैठक बेनतीजा रही।

भाकियू के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह व चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हवाई घोषणाएं किए जा रहे हैं, इसलिए प्रशासनिक अधिकारी भी इन घोषणाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। किसानों को छला जा रहा है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसानों को राहत नहीं दिलायी गई तो शुक्रवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव नितिन बाना, इंद्रवीर सिंह बाना, कालूराम, भगत, उदयवीर मुखिया, संजु, आदित्य, अनिल, रवि, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

जिले में आलू खरीद के लिए बनाए गए दो क्रय केंद्र सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गए हैं। मौके पर केंद्रों का नामोनिशान तक नहीं है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को इन स्थलों पर पहुंचकर इसका खुलासा किया।

जबकि पीसीएफ के जिला प्रबंधक ओडी शर्मा इन केंद्रों पर आलू खरीद का दावा कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद जिले के गांव भटियाना और गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में पीसीएफ द्वारा आलू क्रय केंद्र बनाए जाने का दावा किया गया था।

बुधवार को किसानों को सहूलियत देने के नाम पर इन केंद्रों को स्थानांतरित कर बुलंदशहर रोड स्थित रघुनाथ कोल्ड स्टोरेज व किठौर रोड स्थित शिवम कोल्ड स्टोरेज को केंद्र बना दिया गया था।

पीसीएफ के जिला प्रभारी ने आलू खरीद शुरू होने का दावा भी किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को जब किसान आलू लेकर पहुंचे तो न केंद्र मिले और न ही कर्मचारी। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री के आदेश की जिले में किस कदर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने भटियाना गांव में पहले बनाए गए केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में रामपाल सिंह, चौधरी यशवीर सिंह, नितिन बाना, समरपाल सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed