फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP will win more than 265 seats in the state.

सूबे में 265 से अधिक सीटों पर जीतेगी भाजपा

Tue, 10 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 10 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP will win more than 265 seats in the state.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव प्रदेश में 265 से अधिक सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। वह मंगलवार को यहां बाईपास पर एक फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का विकल्प केवल भारतीय जनता पार्टी ही है। अब 14 साल के वनवास के बाद प्रदेश की जनता को इस दोनों पार्टियों से मुक्ति दिलाकर प्रदेश से गुंडा राज खत्म कर चहुंमुखी विकास कराना है।
विज्ञापन


श्री मौर्या ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कमर कस लें। केन्द्र सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कर बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। प्रदेश की जनता भी जान चुकी है कि प्रदेश का विकास केवल भाजपा के शासन में ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। कानून व्यवस्था चौपट हुई पड़ी है। लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के यहां पहुंचने पर भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर व आतिशबाजी छोड़कर जोरदार स्वागत किया।


इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेन्द्र कुमार, लज्जा रानी गर्ग,वाईपी सिंह, निर्वतमान जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, नगर अध्यक्ष योगेन्द्र पंड़ित, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, मोहन सिंह,

प्रभात अग्रवाल, प्रफुल्ल सारस्वत, राजीव अग्रवाल, रुद्राश त्यागी, गौरव रुड़कीवाल, महेश अग्रवाल, प्रवीन सेठी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed