फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP protest on Collectorate.

भाजपाइयों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 06 Jun 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 06 Jun 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
BJP protest on Collectorate.
मथुरा कांड को लेकर धरना देकर नारेबाजी की - फोटो : अमर उजाला

मथुरा कांड को लेकर भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।

विज्ञापन


मथुरा कांड को लेकर सोमवार को भाजपाई कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए। प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री कांता कर्दम ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। ऐसे में सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। पुलिस अफसर और थानाध्यक्षों तक की हत्या हो रही है। ऐसे में आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता संगठित होकर अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाए। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र कुमार, वाईपी सिंह, महेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी की जानमाल की सुरक्षा करने में नाकाम साबित ह रही है। इसका ताजा उदाहरण मथुरा की घटना है।


इस अवसर पर पूर्व विधायक जयप्रकाश, बिजेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल सारस्वत, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजयपाल आढ़ती के अलावा संजय त्यागी,  रामस्वरुप भारती, मूलचंद त्यागी, प्रवीन सेठी, प्रवीन मित्तल,


चौधरी हरिराज सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, अशोक बबली, विनोद गुप्ता, कपिल एसएम, डॉ.रमेश अरोड़ा, मोहन सिंह, इंद्रजीत भुर्जी, प्रभात अग्रवाल, मनोज वाल्मीकि, जगदीश प्रधान, योगेंद्र सिंह व कैलाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed