{"_id":"684c5b89b7461822440d1865","slug":"bjp-mla-alligation-hapur-news-c-135-1-hpr1001-125857-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन घोटालों की जांच में हो रही खानापूर्ति - धर्मेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन घोटालों की जांच में हो रही खानापूर्ति - धर्मेश सिंह
Fri, 13 Jun 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। धौलाना तहसील क्षेत्र में हुए जमीन घोटालों को लेकर भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने प्रशासन पर जांच के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि अधिकारियों ने अब तक किसी भी मामले की फाइनल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है।
विधायक धर्मेश तोमर ने बताया कि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री को 11 बिंदुओं पर शिकायत दी थी, इनकी जांच भी हुई। आठ बिंदुओं में तत्कालीन अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हुई, लेकिन फाइलें दबा दी गईं। उन्होंने कहा कि यही नहीं, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल और पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर द्वारा भी इन मामलों की जांच कराई गई। जांच के लिए एसआईटी तक बनी, लेकिन तीन साल में न किसी को दोषी ठहराया गया और न ही कार्रवाई की गई।
विधायक ने कहा कि यह सारा खेल दोषी अफसरों को बचाने का है। कोई भी अधिकारी कार्रवाई की नीयत से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के दौरान उन्हें भी सुना तक नहीं गया। अब यदि जल्द दोषियों पर सख्त कार्यवाही नहीं हुई, तो यह मामला विधानसभा और संगठन स्तर पर उठाया जाएगा। विधायक ने कहा, सीएम योगी की जीरो टोलरेंस की नीति को जिन अफसरों ने मजाक बना रखा है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।