{"_id":"64495ba364a2550c7000a887","slug":"bjp-leader-lajja-rani-garg-spokes-about-mp-vk-singh-hapur-news-c-30-1-90347-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद वीके सिंह ने मुझे हरवाया था चुनाव : लज्जारानी गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद वीके सिंह ने मुझे हरवाया था चुनाव : लज्जारानी गर्ग
Wed, 26 Apr 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। भारतीय जनता पार्टी में टिकटों के बंटवारे में नाराजगी और आपसी गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। बुधवार को पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विभू बंसल के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहीं व महिला मोर्चो की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जारानी गर्ग ने खुले मंच से केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के खिलाफ बयान देकर चौंका दिया।
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि पिछले चुनाव में जनरल वीके सिंह ने अधिकारियों को फोन करके उन्हें चुनाव हरवा दिया था। ऐसे में चुनाव लड़ें तो अपने दम पर लड़ें। उनके कारण ही वर्ष 2017 में पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव में वह हार गई थीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
बुधवार को पिलखुवा में मोदीनगर रोड पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विभू बंसल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन था। उसी दौरान भाजपा नेता को बोलने के लिए माइक दिया गया। लज्जारानी गर्ग ने कहा कि वह वर्ष 2017 में भाजपा से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ रही थीं। उस दौरान सांसद जनरल वीके सिंह ने अधिकारियों को फोन करके मुझे चुनाव हरवाया था। इस बात को पूरा शहर जानता है और बाद में सांसद व उनके परिवार ने मुझसे माफी मांगी थी। सारा शहर जानता है कि क्या हुआ था, मैंने यह बयान इसलिए दिया था कि आपसी गुटबाजी के चक्कर में प्रशासन पर दबाव न बन जाए। उन्होंने सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि मेहरबानी करके दोबारा किसी प्रत्याशी के साथ ऐसा न करें। इस बयान के बाद पार्टी के अंदर भूचाल मचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने दम पर चुनाव लड़ने की नसीहत दी और कहा कि भाजपा प्रत्याशी को पूरे जोर शोर के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने इस संबंध में किसी प्रकार का बयान देने से इन्कार कर दिया।