फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP expensive land bought from the circle rates.

भाजपा ने जिले में सर्किल रेट से महंगी खरीदी जमीन

Wed, 30 Nov 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 30 Nov 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
BJP expensive land bought from the circle rates.
BJP - फोटो : Demo Pic

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के लिए एचपीडीए की प्रीत विहार आवासीय योजना में जमीन की कीमत सर्किल रेट से अधिक रेट देकर ड्राफ्ट से भुगतान किया गया। यह रजिस्ट्री बरेली कैंट से विधायक और पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कराई।

विज्ञापन


रजिस्ट्री विभाग के सूत्रों ने बताया कि 26 अक्तूबर को भाजपा कार्यालय के लिए प्रीत विहार फेस एक में स्थित 288 वर्ग मीटर के भूखंड सी-59 के स्वामी अरुण जैन निवासी गाजियाबाद ने रजिस्ट्री की थी। इसके लिए दो ड्राफ्ट दिए गए।
विज्ञापन


इनमें से एक ड्राफ्ट 44 लाख एक हजार रुपये का था जो 25 अक्तूबर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई दिल्ली शाखा से बना था। जबकि दूसरा ड्राफ्ट दो लाख रुपये का था जो 28 सितबंर को एसबीआई की शाखा से बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पहले यह बताया जा रहा था कि 30 लाख से कुछ अधिक का भुगतान किया गया है। लेकिन खोजबीन करने पर पता चला कि करीब 46 लाख में रजिस्ट्री हुई।

रजिस्ट्री कराने की कार्यवाही बरेली कैंट से भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कराई। उक्त समय पर हापुड़ भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष कपिल एसएम भी मौजूद थे। हालांकि उन्होंने इस मामले को छिपाये रखा।

दिलचस्प बात यह है कि इस भूखंड की कीमत सर्किल रेट से 42.80 लाख रुपये बनती थी लेकिन भाजपाइयों ने चार लाख रुपये अधिक का भुगतान किया।

यह जमीन भाजपा के 11 अशोका रोड नई दिल्ली स्थित कार्यालय के पते पर खरीदी गई। पार्टी के इस सौदे को दूसरी पार्टियां टेढ़ी नजर से देख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed