फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP announces 64 office-bearers; no one from Hapur included.

Hapur News: भाजपा ने 64 पदाधिकारी घोषित किए, हापुड़ से किसी का नाम नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
BJP announces 64 office-bearers; no one from Hapur included.

विज्ञापन
हापुड़। लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश कमेटी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। 64 पदाधिकारियों की इस सूची में हापुड़ से किसी का नाम शामिल नहीं है। इससे पद के लिए दौड़ लगा रहे कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी है। जिले में पार्टी स्तर पर फैली गुटबाजी को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
नए प्रदेश अध्यक्ष के बनने के बाद जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की निगाहें लगातार कमेटी की घोषणा पर टिकी थी। कमेटी में स्थान पाने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की कार्यकर्ता दौड़ लगा रहे थे। हर दिन कमेटी की घोषणा को लेकर अटकलें लग रही थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर के समय प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उपाध्यक्ष, महामंत्री व मंत्री के 46 पद, छह क्षेत्रीय अध्यक्ष, तीन कार्यालय मंत्री व सह-मंत्री, मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया संयोजक, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा युवा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की। इस लंबी सूची में जिले के किसी भी कार्यकर्ता को स्थान नहीं दिया गया है।
कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र कुमार आदि के समायोजन की उम्मीद लगाए बैठे थे। डॉ. विकास अग्रवाल का नाम तो सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय अध्यक्ष की दौड़ में भी था।
जिले में पार्टी के तीन सांसद और तीन विधायक हैं। इसके बाद भी किसी का टीम में शामिल न होना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। पार्टी में चर्चा है कि जिस प्रकार से जिले में गुटबाजी हावी है, यह उसी का परिणाम है।

अब क्षेत्रीय टीम के लिए लगाएंगे दौड़
प्रदेश टीम की घोषणा के बाद अब नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर की टीम में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता दौड़ लगाएंगे। बृहस्पतिवार को ही कई कार्यकर्ता उनके गौतमबुद्धनगर स्थिति आवास पर पहुंचे और बधाई देकर अपनी दावेदारी जताई।

----
कोट
प्रदेश टीम में शामिल करने के सभी निर्णय शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिए गए हैं। जिला स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर मजबूती से काम कर रहे हैं। जिले में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है।
- कविता माधरे, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed