फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bird flu alert administration.

बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन

Mon, 17 Oct 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 17 Oct 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
Bird flu alert administration.
flu - फोटो : अमर उजाला

मौसम बदलने के बाद बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक इसकी रोकथाम के उपाय करने के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वाईपी सिंह ने कहा कि इस बीमारी के फैलने का डर दिसंबर से मार्च तक रहता है। जंगल में यदि कोई जंगली पक्षी मृत मिले तो वन विभाग के सहयोग से उसकी पशु अस्पताल में जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन


यदि यह बीमारी फैलती है तो पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पोलट्री फार्म पर जाकर संचालकों को सचेत करेंगे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि इस बीमारी से ग्रसित पक्षियों की बिक्री न हो पाये और वहां पर दवाई की व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बीमारी के फैलने पर एक विशेष यूनिफोर्म पहनकर ही इस क्षेत्र में कार्य किया जाता है। ऐसे में टेमीफ्लू नाम की दवा का प्रयोग किया जाता है।  पशुपालन विभाग द्वारा इस बीमारी की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है


जिसका फोन नंबर 0122-2300075  हैं। किसी को भी इस बीमारी के बारे में कुछ भी पता चलता है तो वह इस नंबर पर सूचना दे सकता है। ताकि इस बीमारी को रोकने से पहले कदम उठाये जा सकें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवीनाश गुप्ता, जिला वनाधिकारी पीएन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed