फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bio medical treatment plant will close

Hapur News: बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट होगा बंद

Fri, 04 Aug 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 04 Aug 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
bio medical treatment plant will close
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र के फेज-थ्री में मानकों के विपरित संचालित मेडिकल वेस्टेज खपाने वाली कंपनी इन्वायरन वेस्ट कनेक्शन एलएलपी के खिलाफ एनजीटी ने कार्रवाई की है। कंपनी के संचालन पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट एंड डिस्पोजल फैसिलिटी के लिए फेज थ्री में संचालित इन्वायरन वेस्ट कनेक्शन एलएलपी द्वारा नियमों का उल्लघंन किया जा रहा था। पिलखुवा निवासी पर्यावरणविद् संजय तिवारी ने पूर्व में कंपनी द्वारा ऊपरी गंग नहर की पटरी व गालंद क्षेत्र में बायो मेडिकल वेस्ट के शोधन के बाद निकलने वाले कचरे को खुले में डालने को लेकर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रदूषण विभाग ने कार्रवाई करते हुए मानक पूरा करने और कचरा निस्तारण के आदेश दिए थे। लेकिन कंपनी द्वारा इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए। संजय तिवारी ने एनजीटी में फिर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद एनजीटी ने 20 फरवरी को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिलाधिकारी हापुड़ की अध्यक्षता में संयुक्त समिति गठित करते हुए रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे। समिति ने संयुक्त निरीक्षण कर 22 जुलाई को अपनी आख्या एनजीटी में दाखिल करने को कहा गया। जिसमें आरोप सही पाए गए। इस संंबंध द्वारा एनजीटी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि मामले में आदेश जारी करते हुए बंदी के आदेश दिए हैं। ऊर्जा निगम ने भी कंपनी की विद्युत आपूर्ति काट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed