{"_id":"590216ec4f1c1bb526c0d78b","slug":"bills-of-38-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 हजार का बिल देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 हजार का बिल देख उड़े होश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
बिल देख उड़े होश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुचेसर चौपला निवासी एक व्यक्ति को बिजली निगम की ओर से 38 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। जबकि वह हर महीने बिल जमा कराता है। इतनी रकम का बकाया देख उपभोक्ता के होश उड़ गए।
विज्ञापन
इस संबंध में उसने निगम अफसरों से शिकायत की है। कुचेसर चौपला निवासी विनोद पाल ने बताया कि 2007 में उसने घरेलू कनेक्शन कॉमर्शियल में चेंज करा लिया था। तभी से वह हर महीना बिल जमा करता आ रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कुछ निगम कर्मी उसके घर पहुंचे और 38 हजार रुपये की बकायेदारी का नोटिस थमा दिया। इतनी रकम का नोटिस देख होश उड़ गए। इस मामले में पीड़ित ने अधिशासी अभियंता से शिकायत कर राहत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि उपभोक्ता को परेशान नहीं होने दिया जायेगा। यदि बिल में गलती है तो उसे दुरुस्त करा दिया जायेगा।