फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bikers injured in accident

Hapur News: ट्रैक्टर -ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 13 Jul 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 13 Jul 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
bikers injured in accident
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर के पास मांझा की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इस दौरान स्कूटी को बचाने के चक्कर में पीछे आ रहे बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला बरेली निवासी कृष्ण गोपाल व अजय ततारपुर स्थित एक प्लाईबोर्ड फैक्टरी में काम करते हैं। शनिवार शाम दोनों बाइक से हापुड़ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही दोनों देवनंदनी फ्लाईओवर से नीचे उतरे तो आगे चल रहा एक स्कूटी सवार युवक मांझा की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर गिर गया। इस दौरान स्कूटी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दोनों ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए। भीड़ देख दोयमी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ यहां पहुंचे और लोगों की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed