फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   biker heart from chinese manjha

Hapur News: चीन के मांझे से युवक घायल, गर्दन पर आए चार टांके

Fri, 08 Aug 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 08 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
biker heart from chinese manjha
पिलखुवा। हाईवे-9 पर शुक्रवार सुबह चलती बाइक चला रहे युवक की गर्दन से चीन का मांझा लिपट गया। इससे युवक की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी गर्दन पर चार टांके आए हैं।
विज्ञापन

गांव हैदरनगर निवासी नदीम गालंद में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी जा रहा था। इसी दौरान छिजारसी टोल के पास हवा में लटकता चीन का मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। गर्दन कटने से वह लहूलुहान हो गया। नदीम के पीछे बाइक से आ रहा युवक भी मांझे की चपेट में आया और उसका हाथ कट गया। उसी युवक ने घायल नदीम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गर्दन में चार टांके लगाए।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि चीन का मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाजारों में जांच कर प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed