{"_id":"68a0bba1055089aeab0a7764","slug":"biker-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128823-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Sat, 16 Aug 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के स्याना रोड स्थित दयानतपुर कट के पास बृहस्पतिवार की रात एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नयाबास गांव निवासी संदीप (27) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि उसका साथी अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार जिला बुलंदशहर के नयाबास गांव निवासी संदीप पुत्र राधे श्याम अपने गांव निवासी दोस्त अरुण के साथ कुचेसर चौपला की प्लाईबोर्ड फैक्टरी में नौकरी कर रहा था। दोनों दोस्त बाइक से ही आना जाना करते थे। बृहस्पतिवार की रात दोनों फैक्टरी से ड्यूटी खत्म करके वापस गांव के लिए बाइक लेकर निकले थे। जैसे ही दोनों बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के दयानतपुर कट के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे संदीप और उसका साथी अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल में रात में ही उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई। मृतक की शादी करीब आठ वर्ष पहले मोनिका से हुई थी। वहीं, अरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।