{"_id":"62559efdc5c0891e6666e243","slug":"bike-riding-couple-died-due-to-collision-with-high-speed-roadways-bus-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: हापुड़ में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, बस छोड़कर भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: हापुड़ में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, बस छोड़कर भागा चालक
Tue, 12 Apr 2022 09:17 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:17 PM IST
सार
अमरोहा निवासी पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के असीलपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर सीएचसी भेजे। साथ ही बस को कब्जे ले लिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जनपद अमरोहा के बछरायूं निवासी नजाकत (40) मंगलवार को अपनी पत्नी खुशनुमा (35) के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र असीलपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके अलावा पुलिस ने टक्कर मारने वाली रोडवेज बस को भी कब्जे लिया। इस बीच बस चालक मौके से भाग निकला। सीओ पवन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन