फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike rickshaw loaded with rice fell on a police inspector standing on roadside

Video: सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े दरोगा पर गिरा चावल से लदा रिक्शा, वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिसकर्मी को भी आई चोट

Mon, 12 Jan 2026 06:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Jan 2026 06:24 PM IST
सार

घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो देखें और पूरी खबर पढ़ें-

विज्ञापन
Bike rickshaw loaded with rice fell on a police inspector standing on roadside
रिक्शा गिरने से घायल हुए दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी चौराहा स्थित पुलिस पिकेट के पास सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े दरोगा पर चावल से लदा बाइक रिक्शा गिर गया। इस दौरान दरोगा गंभीर रुप से घायल हो गए और बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां मौजूद एक दरोगा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल दरोगा को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह थाना बाबूगढ़ की कस्बा बाबूगढ़ छावनी चौकी के प्रभारी हैं। सोमवार की सुबह बुलेट पर सवार होकर वह थाने से कस्बा बाबूगढ़ छावनी स्थित चौराहे पर बने पुलिस पिकेट पर पहुंचे। इसी बीच चावल से लदा एक बाइक रिक्शा अनियंत्रित होकर उनके ऊपर गिर गया। इसमें दरोगा गंभीर रुप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां मौजूद एक दरोगा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल दरोगा को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दरोगा का उपचार चल रहा है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायल दरोगा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed