फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bheem army worker stop

Hapur News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

Tue, 12 Mar 2024 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
bheem army worker stop
पिलखुवा। गालंद में हुए पथराव के मामले में पुलिस कार्रवाई के विरोध में डीएम का घेराव करने जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि, बाद में कार्यकर्ता वापस चले गए।
विज्ञापन


चार फरवरी की देर रात गालंद गांव स्थित आंबेडकर भवन में बिना अनुमति बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। जिसमें तीन सिपाहियों के घायल होने के साथ कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। करीब एक घंटे तक हुए पथराव में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मकान में बंद होकर जान बचाई थी। बाद में पुलिस ने 37 को नामजद करते 107 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता अभिषेक का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस कार्रवाई का विरोध में और दर्ज मुकदमों को वापस कराने के लिए डीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी। जिसके कारण पुलिस पहले से ही सतर्क थी। मंगलवार को अभिषेक अपने साथियों के साथ जैसे ही टोल प्लाजा के पास से गुजरा, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता अभिषेक जाटव एवं उनके साथियों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया था। उन्हे हापुड़ नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगवाया जाम

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए डासना तक हाईवे पर पुलिस ने जाल बिछाया था। टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले ही सीओ ने जाम लगवा दिया था। जिससे वह तेज गति से पुलिस को चकमा देकर न निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed