{"_id":"672f903c86402ac9de0c112f","slug":"bhaisa-buggi-fell-in-drain-hapur-news-c-306-1-gha1001-110621-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पशु दौड़ के दौरान नाले में पलटी भैंसा-बुग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पशु दौड़ के दौरान नाले में पलटी भैंसा-बुग्गी
Sat, 09 Nov 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में पशु दौड़ लगाना दो श्रद्धालुओं को भारी पड़ गया। दौड़ लगाने के दौरान श्रद्धालु भैंसा बुग्गी के साथ नाले में गिर गए। जिनका उपचार कराया गया। वहीं पुलिस लगातार श्रद्धालुओं से भैंसा दौड़ न कराने की अपील कर रही है।
जनपद मेरठ के रोहटा क्षेत्र के गांव निवासी श्रद्धालुओं के बीच शुक्रवार की रात गढ़ नगर के नक्का कुआं मंदिर से लेकर मेला स्थल के लिए पशु दौड़ शुरू हो गई। इस दौरान जैसे ही दौड़ मेला मार्ग पर मंदिर से कुछ आगे पहुंची, तो तेज रफ्तार से दौड़ रहा भैंसा बिदक गया। जो नाले में जा गिरा, वहीं बुग्गी भी पलट गई। जिसके नीचे दबकर दो श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने भैंसे को नाले से निकलवाया। वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लगातार पशु दौड़ न कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिसके लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से भी प्रसार किया जा रहा है। इसके बावजूद भी दौड़ कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।