फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bengal police raid

Hapur News: सिंभावली में पश्चिम बंगाल पुलिस का छापा, हिरासत में लिया आरोपी

Mon, 09 Feb 2026 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Feb 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
bengal police raid
सिंभावली। क्षेत्र के गांव रझेड़ा में सोमवार को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने छापा मारकर चोरी के ट्रक के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक पश्चिम बंगाल के थाना मालदा क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसका मुकदमा संबंधित थाने में पहले से दर्ज है। जांच के दौरान ट्रक को रझेड़ा गांव लाए जाने की जानकारी मिलने पर पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम सिंभावली पहुंची।
विज्ञापन

मालदा थाना क्षेत्र से एएसआई आनंद कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंभावली थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच के बाद आरोपी मतीन को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी गए ट्रक की बरामदगी के प्रयास भी किए गए। पूरी कार्रवाई के दौरान सिंभावली थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामला पश्चिम बंगाल से जुड़ा हुआ है। संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के कारण आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत वहीं की पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed