फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bar Association elections A group nomination.

बार एसोसिएशन चुनाव एक गुट ने किया नामांकन

Wed, 04 May 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 04 May 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections A group nomination.
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा - फोटो : अमर उजाला

जिला हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को एक गुट के प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 13 मई को मतदान होगा।  बुधवार को जिला हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सह चुनाव अधिकारी अशोक कुमार गिरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शिशोदिया, उपाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश,
विज्ञापन


मोहम्मद शाहिद, सचिव पद पर रविंद्र सिंह निमेष, सहसचिव प्रशासन पद पर श्रीराम प्रजापति, विजय कुमार अग्रवाल, सहसचिव प्रकाशन पर शहजाद अली, सहसचिव पुस्तकालय पर अनवर अली, वरिष्ठ सदस्य पद पर दिनेश कुमार, राजवीर सिंह त्यागी,
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ सदस्य पद पर संजीव कुमार, किशनपाल सिंह, बब्बलू कुमार सैनी, दिनेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आज कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। 


उधर कचहरी में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने पर चुनाव की हलचल तेज हो गई। बता दें कि 13 मई को मतदान होगा, जिसमें बार एसोसिएशन के 553 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

मतदान  समाप्त होने के आधा घंटे बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी। देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed