{"_id":"591b20f14f1c1b7e3cf239b6","slug":"banks-are-not-depositing-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक जमा नहीं कर रहे चिल्लर, उपभोक्ता पेरशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक जमा नहीं कर रहे चिल्लर, उपभोक्ता पेरशान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 16 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
चिल्लर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बैंक चिल्लर जमा करने से मना कर रहे है जिससे उपभोक्ताओ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्राहकों और बैंक प्रबंधक के बीच नोकझोंक भी हो चुकी है।
विज्ञापन
शिवपुरी निवासी दीपक शर्मा मंगलवार को पीएनबी बैंक की एक शाखा में 10 हजार रुपये के चिल्लर जमा कराने के लिए पहुंचा। बैंक के कैशियर ने चिल्लर जमा करने से मना दिया।
विज्ञापन
उसके बाद दीपक ने बैंक प्रबंधक से संपर्क किया लेकिन उसके बाद भी पैसे जमा नहीं कर पाया। दीपक ने बताया कि नोटबंदी के बाद इसी शाखा से उसे चिल्लर मिले थे लेकिन अब वह जमा करने से मना कर रहे है।
विज्ञापन
एलडीएम एपी चतुर्वेदी के अनुसार नोटबंदी के दौरान कैश की जबरदस्त किल्लत थी। ऐसे में बैंकों ने सिक्के देने शुरू कर दिए। बाद में कैश की स्थिति सुधर गई। बैंकों को चिल्लर जमा करने चाहिए।
पीएनबी की एक शाखा के प्रबंधक ने बताया कि जब उपभोक्ता 10-20 हजार रुपये के चिल्लर जमा कराने के लिए सिक्कों में देते है तो काफी समय तो गिनने में ही लग जाता है। ऐसे में बाकी का कार्य भी प्रभावित हो जाता है। इसलिए इन सिक्कों को जमा कराने में समस्या बन रही है।