{"_id":"684077d5785752ad210ec263","slug":"bank-officer-leave-meeting-hapur-news-c-135-1-hpr1001-125426-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: समीक्षा बैठक से उठकर चले गए बैंक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: समीक्षा बैठक से उठकर चले गए बैंक अधिकारी
Wed, 04 Jun 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को लेकर बुधवार को सीडीओ हिमांशु गौतम ने दूसरे दिन भी समीक्षा के लिए बैठक बुलाई। बैठक में यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक के प्रबंधक ने सीडीओ से अभद्रता का प्रयास किया और बीच में ही बैठक छोड़कर चले गए। सीडीओ ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए बैंक के उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विकास भवन के सभागार में बुधवार को बैठक में एक-एक कर सभी बैंकों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस बीच प्रथमा बैंक के मैनेजर से भी योजना की जानकारी की गई, लेकिन उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहां तक कि सीडीओ की फटकार के बाद बैठक के बीच में ही वह उठकर चले गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार, बैंक प्रबंधक ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ जो कार्रवाई करनी है, वह कर सकते हैं। मंगलवार को भी जिला मुख्यालय के सभागार में बैंक के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई थी। उसमें भी सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए बैंक अधिकारियों को करीब एक घंटे तक बैठा कर रखा था। सीडीओ हिमांशु गौतम का कहना है कि प्रथमा बैंक के मैनेजर योजना का लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। बैठक में भी काम को लेकर सही जवाब नहीं दिया और बीच में ही उठकर चले गए। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए बैंक के उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।