फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bad weather, temperature dropped due to drizzle

Hapur News: बिगड़ा मौसम, बूंदाबांदी से गिरा तापमान,किसानों की बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bad weather, temperature dropped due to drizzle
हापुड़। सोमवार शाम को फिर मौसम बिगड़ गया, हल्की बूंदाबंदी के साथ ठंडी हवाएं चली। तापमान में गिरावट से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई। क्योंकि गेहूं की फसल को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है, मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। गेहूं की फसल पक रही है, खेतों में कटाई भी लग गई है। लेकिन पिछले सप्ताह झमाझम बरसात ने फसल को प्रभावित कर दिया। बड़े रकबे में फसल जमीन पर लेट गई, सोमवार को फिर से बरसात हुई। ऐसे में जमीन पर लेटी फसल को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

बरसात के साथ चली हवाओं ने भी किसानों को परेशान किया। बता दें कि इन दिनों गन्ने की बुवाई चल रही है, लगातार बरसात के कारण खेतों की नमी नहीं सूख रही, जिस कारण फसल की बुवाई प्रभावित हो गई है। किसानों को चारा संकट से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहा, लेकिन बरसात के कारण तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट आ गई।
विज्ञापन

इन दिनों बागवानी में आम का फल बन रहा है, बारिश के कारण काफी बौर नष्ट हो गया है। जिस कारण बागवानी के किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा सब्जियों की फसलें भी लगातार बारिश से खराब हो रही हैं। कृषि वैज्ञानिक अशोक कुमार ने कहा कि लगातार बेमौसम बरसात के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। जमीन पर लेटी फसल को बारिश से अधिक नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed