{"_id":"61f6d9fba4d3a310297d22fd","slug":"baby-born-in-ambulance-hapur-dhaulana-hapur-news-gbd233421462","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
धौलाना। अस्पताल ले लाई जा रही गर्भवती महिला का प्रसव 102 एंबुलेंस के अंदर ही हो गया। महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। एंबुलेंस स्टाफ की सजगता व सूझबूझ से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल में उपचार देने के बाद जच्चे-बच्चे को चिकित्सकों ने घर भेज दिया है।
इकलेड़ी निवासी अजय की पत्नी अनुज शनिवार को प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए कॉल की। समय पर पहुंची एंबुलेंस प्रसूता को सपनावत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर चली। कुछ ही दूरी तय करते ही प्रसूता की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और एंबुलेंस में तैनात ईएमटी हाफिज अली और आशा विमलेश ने प्रसव करने का निर्णय लिया। दोनों की सूझबूझ से सफल प्रसव किया गया और प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चे-बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपनावत में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शेखर ने बताया कि दोनों की चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में वह स्वस्थ पाए गए। स्वस्थ होने पर परिजनों की सहमति पर छुट्टी दे दी गई है।