{"_id":"593034224f1c1bfb6ebdbbf2","slug":"babugarh-powerhouse-will-closed-for-12-hours-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! कल 12 घंटे बंद रहेगा बाबूगढ़ बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! कल 12 घंटे बंद रहेगा बाबूगढ़ बिजलीघर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 01 Jun 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ छावनी स्थित 20 एमवीए क्षमता के बिजलीघर से जुड़े एक दर्जन गांवों में शनिवार को दिनभर आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बिजलीघर पर लगी पुरानी मशीनों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे में ग्रामीण पहले ही पानी आदि की व्यवस्था कर लें, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। बाबूगढ़ बिजलीघर पर लगी वर्षों पुरानी मशीनें इन दिनों खस्ता हालत में हैं। आए दिन इन मशीनों में फाल्ट से दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो जाती है।
विज्ञापन
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम सात बजे तक मशीनों की रिपेयरिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बिजलीघर से आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
इस अव्यवस्था से गांव बिगास, मलकपुर, श्यामपुर, ददायरा, ततारपुर, सीतादेही, बागड़पुर, बछलौता, बाबूगढ़ छावनी समेत औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि बिजलीघर से निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए मरम्मत कार्य किया जा जा रहा है।