{"_id":"6831f68d5a48fc0b220f6ac6","slug":"attack-on-leapord-hapur-news-c-306-1-gha1001-114942-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पशु चिकित्सक पर तेंदुए ने की हमले की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पशु चिकित्सक पर तेंदुए ने की हमले की कोशिश
Sat, 24 May 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 24 May 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की शाम गांव लौट रहे पशु चिकित्सक पर हशुपुर-अक्खापुर मार्ग पर तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। तेंदुए को बाइक पर झपटते देख वह रफ्तार तेज कर वहां से भाग निकले।
गांव अक्खापुर निवासी पशु चिकित्सक भागीरथ शनिवार की शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। अक्खापुर-हशुपुर रोड पर अचानक खेतों से निकल कर तेंदुआ उनकी बाइक पर झपट गया। तेंदुए को बाइक पर झपटते हुए देख वह रफ्तार तेज कर वहां से भाग निकले। जिन्होंने गांव में पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी दी। वहीं, गांंव हशुपुर निवासी हरेंद्र उर्फ बबलू ने भी गांव आते समय तेंदुए को जाते हुए देखा। ग्रामीणों का कहना है कि गढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों में कई साल से तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, वन विभाग की टीम कोई ठोस कवायद करने के लिए तैयार नहीं हैं। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। जहां भी तेंदुआ दिखाई देेने की सूचना मिलती है, वहां पर टीम पहुंचकर जांच करती है। हशुपुर-अक्खापुर और आसपास के क्षेत्र में भी टीम भेजी जाएगी।