{"_id":"65eb45d8efa3e5e9db0ce3d0","slug":"attack-on-a-student-hapur-news-c-306-1-gha1001-105354-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: परीक्षा देने जा रहे छात्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: परीक्षा देने जा रहे छात्र पर हमला
Fri, 08 Mar 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र को चार युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहूनी निवासी सतवीर सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार की देर शाम थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे उसका बेटा राहुल चौहान बोर्ड की परीक्षा देने के लिए सालारपुर गांव में स्थित इंटर कॉलेज जा रहा था। रास्ते में बिहूनी के ही रहने वाले विवेक त्यागी उर्फ मिंटू, सत्यम, शिवम उर्फ शिवा और हर्ष ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने बिना किसी कारण ही उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। वहीं आरोपियों ने पिटाई करते हुए उसका वीडियो भी बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।