{"_id":"686d541169cfa4a77c0907cb","slug":"attack-on-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127056-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला
Tue, 08 Jul 2025 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला से घर लौट रहे युवक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी शिवांक कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे उनका भाई अंकुश कुचेसर चौपला से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही तीन युवकों व कुछ अज्ञात युवकों ने उनके भाई को रोक लिया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से उनके भाई पर हमला कर दिया था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।