फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ATM customers not seem.

डाक ग्राहकों को रास नहीं आ रही एटीएम सुविधा

Sun, 10 Jul 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 10 Jul 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
ATM customers not seem.
atm - फोटो : amar ujala

कोर बैंकिंग सुविधा के मद्देनजर बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में बैंकों की तर्ज पर एटीएम सुविधा शुरू की जा चुकी है लेकिन बचत खाताधारकों को यह सुविधा रास नहीं आ रही है। आलम यह है कि सेवा शुरू होने के दो महीने बाद भी सिर्फ 150 ग्राहकों ने एटीएम कार्ड प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


जबकि इस डाकघर में 10 हजार बचत खाताधारक हैं। भारत सरकार ने डाकघरों को बैंकों की तर्ज पर हाईटेक बनाने की मुहिम शुरू की हुई है। इसी क्रम में डाकघरों को कोर बैंकिंग सुविधा से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के चार डाकघर इस सुविधा से जुड़ भी चुके हैं। बचत खाता धारकों को उनके खाते से पैसे निकालने में होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए दो महीने पहले बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में एटीएम सुविधा शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को इस सुविधा से जोड़ने के लिए डाक अफसरों ने नगर, देहात में व्यापक प्रचार प्रसार भी किया लेकिन ग्राहकों को यह सुविधा शायद रास नहीं आ रही है। प्रधान डाकघर के 10 हजार बचत खाताधारकों में से सिर्फ 150 ग्राहकों ने ही एटीएम सुविधा का लाभ उठाया है।

बता दें कि प्रधान डाकघर में एटीएम कार्डों का स्टॉक पहुंच चुका है। लाभार्थी ग्राहक अपने कार्ड प्राप्त कर पैसे निकालने में होने वाली परेशानी से बच सकते हैं।


पोस्टमास्टर रवि प्रकाश ने बताया कि ग्राहकों को एटीएम सुविधा से जोड़ने के लिए कार्ड डाकघर में उपलब्ध करा दिए गए हैं। ग्राहक आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed