फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ATM card by changing the amount flown.

एटीएम कार्ड बदलकर रकम उड़ाने वालों ने छीनी नगदी

Sat, 30 Jul 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 30 Jul 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
ATM card by changing the amount flown.
एटीएम - फोटो : अमर उजाला

एटीएम कार्ड डालकर पिन डालने के बाद पहुंचे तीन युवकों ने पीड़ित का कार्ड मशीन से निकाल दिया। फिर अपना कार्ड डालकर पीड़ित के खाते से दस हजार की नगदी गायब कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने पीड़ित से नगदी भी छीन लिया।

विज्ञापन


शोर शराबा होने पर गार्ड और बैंक कर्मियों ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दो आरोपी भाग गए। बहादुरगढ़ क्षेत्र के डेहरा शरीफाबाद गांव निवासी संदीप शनिवार सुबह करीब दस बजे गढ़-चौपला स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम से पैसे निकालने गए थे।
विज्ञापन


उसने रकम निकालने के लिए अपना कार्ड मशीन में लगाकर पिन नंबर अंकित कर दिया। इसी दौरान तीन युवक एटीएम के अंदर घुस आए और जबरन युवक के कार्ड को निकाल दिया और अपना कार्ड लगाकर उसके खाते से दस हजार की रकम निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसकी पिटाई कर जेब में रखी पांच सौ की रकम भी लूट ली। किसी तरह चंगुल से छूटकर संदीप शोर मचाया तो गार्ड समेत कई बैंक कर्मियों ने एक आरोपी को दबोच धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि पकड़ा गया युवक शकील जनपद बुलंदशहर के गांव चिट्ठा का रहने वाला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार आरोपी सलमान और बिल्लू उसी गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed