{"_id":"580b95c54f1c1b103070554e","slug":"assembly-with-smaller-parties-will-win-the-rld-ajit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे दलों के साथ विधानसभा फतह करेगी रालोद: अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे दलों के साथ विधानसभा फतह करेगी रालोद: अजित सिंह
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
रालोद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि इस बार छोटे दलों के साथ मिलकर विधानसभा फतह करेगी। सूबे की जनता सपा और भाजपा के शासनकाल से त्रस्त आ चुकी है। हर कोई बदलाव चाह रहा है। वह शनिवार को दिल्ली रोड पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुनर्गठन से ही यहां की जनता खुशहाल हो सकेगी। पार्टी प्रारंभ से ही इसका पक्षधर रहा है। वोट बैंक के डर से कुछ राजनैतिक दल व पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। भाजपा ने कृषि आयोग के गठन के प्रस्ताव को रद्द करा दिया।
विज्ञापन
भाजपा नहीं चाहती कि किसान खुशहाल हों। बीजेपी ने घोषणा पत्र में कृषि आयोग के गठन की बात कही थी। सूबे में गुंडाराज है। मर्डर, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। बहन-बेटियां घरों से निकलने में कतरा रहीं हैं। भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि जनता का कोई काम बिना रिश्वत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, जिला प्रभारी अजयवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर रालोद की नीतियों के प्रचार की बात कही। इस मौके पर हेमंत मिश्रा,
नितिन बाना, डा. एसपी सिंह, प्रोफेसर अब्बास अली, सोनी सिंह, लेखराज, ओमपाल सिंह, रवींद्र प्रधान, सुरेंद्र सिंह, बालिस्टर त्यागी, मूलचंद त्यागी, मनोज तेवतिया, टेनपाल सिंह, ज्ञानेश्वर त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।