{"_id":"57e7d4c74f1c1bf60a573d04","slug":"assemblage-of-alcoholics-groan-state-insurance-dispensary","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों के जमावड़ा से कराह रहा राजकीय बीमा औषधालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों के जमावड़ा से कराह रहा राजकीय बीमा औषधालय
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
औषधालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड स्थित राजकीय बीमा औषधालय इन दिनों मरीजों से नहीं बल्कि शराबियों से बेहाल है। औषधालय के गेट से सटे शराब का ठेका होने के चलते शराबी मदीरा खरीदकर इसका सेवन अस्पताल परिसर में करते हैं।
विज्ञापन
फिर नशे में कर्मचारियों व महिलाओं से अभद्रता करते हैं। आए दिन मिल रही शिकायत से परेशान प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दरअसल, मेरठ रोड पर कई दशक से राजकीय बीमा औषधालय चल रहा है। नियम के तहत अस्पताल, स्कूलों के आसपास ठेका नहीं होना चाहिए। लेकिन यहां नियम, कानून को ताक पर रख धड़ल्ले से शराब का ठेका चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग व प्रशासनिक अफसर भी मूकदर्शक बने बैठे हैं।
विज्ञापन
आलम यह है कि राजकीय बीमा औषधालय परिसर में जब अधिकारी शराब के सेवन का विरोध करते हैं तो शराबी उनसे अभद्रता करने से भी नहीं चूकते। इससे मरीजों में दहशत का माहौल है। यहां तक की औषधालय में बने क्वाटरों में सरकारी कर्मचारी अपने बीवी, बच्चों के साथ बाहर निकलने से कतराते हैं।
इस संबंध में औषधालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी गौतम ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम अनिल ढींगरा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।