फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   assaulted with a girl

Hapur News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, अपहरण का किया प्रयास

Wed, 01 May 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 01 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
assaulted with a girl
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ले में कुछ लोगों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर परिवार को जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवती को जबरन घर से उठाकर ले जाने का भी प्रयास किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह हापुड़ कचहरी में वकालत करता है। 28 अप्रैल की दोपहर उसके पिता के फोन पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम गुलशन बताकर गाली गलौज करते हुए उसकी भतीजी को जबरन घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत आरोपी की मां से की। इसी दिन शाम को करीब सात बजे आरोपी पक्ष के गुलशन, राकेश, गुड्डी, रितिक, हर्ष व चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को जमकर पीटा। इस दौरान आरोपियों ने उसकी भतीजी से छेड़छाड़ कर जबरन घर से उठाकर ले जाने का प्रयास किया। उसके व परिवार के अन्य सदस्यों के विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से चले गए।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गुलशन, राकेश, गुड्डी, रितिक, हर्ष व चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed