{"_id":"6442c867ef2fd9f994079264","slug":"assault-on-traniee-doctor-hapur-news-c-30-1-85503-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रशिक्षु चिकित्सक का हॉकी से सिर फोड़ा, दूसरे ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रशिक्षु चिकित्सक का हॉकी से सिर फोड़ा, दूसरे ने भागकर बचाई जान
Fri, 21 Apr 2023 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। एनएच-9 के किनारे स्थित मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रशिक्षु चिकित्सक का कार सवार दो युवकों ने हॉकी से सिर फोड़ दिया, जबकि दूसरे ने मौके से भाग कर जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पीड़ित ने इस बाबत अभी तक थाने पर तहरीर नहीं दी है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी शोभित श्रीवास्तव और झारखंड निवासी सुप्रतीक रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र हैं। बृहस्पतिवार की रात दोनों अस्पताल की इमरजेंसी में बतौर प्रशिक्षु चिकित्सक डयूटी कर रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे दोनों बाइक लेकर कॉलेज के मुख्य गेट स्थित दुकान पर चाय पीने के लिए आए थे। इसी दौरान वहां एक कार उनकी बाइक से टकरा गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर युवकों ने कार से हॉकी निकाल कर प्रशिक्षु चिकित्सकों पर हमला कर दिया। हॉकी लगने से शोभित का सिर फट गया और लहुलूहान अवस्था में वहीं जमीन पर गिर गया। जबकि सुप्रतीक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं भागने के प्रयास में हमलावरों की कार डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर मौजूद मेडिकल के छात्रों ने अन्य लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द किया। घायल की हालत चिंताजनक बनी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि घायल के परिजन अभी तक पिलखुवा नहीं पहुंचे है। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित द्वारा अभी तक इस बाबत थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।