{"_id":"65bfd55dd24dcaee4202d112","slug":"asp-inspected-polling-stations-and-gathered-information-hapur-news-c-306-1-gha1001-104582-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एएसपी ने ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एएसपी ने ली जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। रविवार को एएसपी ने सीओ के साथ मिलकर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांवों में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पूर्व में हुए चुनाव में किसी भी प्रकार के विवादों के मामले में भी जानकारी की।
एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने सीओ आशुतोष शिवम के साथ मिलकर गांव सालारपुर, बहादुरगढ़, सदरपुर, भैना, ढोलपुर, जखैड़ा, रझैटी, कनौर समेत अन्य गांवों में बने लोकसभा चुनाव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी की क्या किसी चुनाव में कोई विवाद हुआ है, गांव में चुनाव के दौरान कौन माहौल बिगाड़ सकता है। वहीं उन्होंने यह भी जानकारी ली कि चुनाव के दौरान शराब, मिठाई समेत अन्य प्रलोभन कौन देता है। यह सभी जानकारी लेते हुए उन्होंने ग्रामीणों को जागरुक किया कि वह पुलिस का सहयोग करें, ऐसे लोगों पर नजर रखे जो चुनाव का माहौल खराब कर सकते है। एएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए कि वह लोगों से संपर्क करते हुए आगामी चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक करें।