{"_id":"6ada5157b3ed0efa360d6220","slug":"asha-workers-protest-demanding-an-honorarium-of-21000-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1015-150841-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 21 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 21 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
धौलाना। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौलाना पर प्रदर्शन किया। संघमित्रा व विजयलता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रतिमाह 21 हजार रुपये मानदेय देने और राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने जैसी मांगें रखीं।
संघमित्रा व प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। महंगाई के दौर में मौजूदा भुगतान से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने भी 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में विजयलता, संघमित्रा, नीलम, शीला, सीमा चौहान, सीमा शर्मा, आशा शर्मा, कमलेश शर्मा, बबली, बबीता और सोनी समेत कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।