{"_id":"58f8dcbe4f1c1bde6b471531","slug":"army-officers-are-not-listening","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री सर ... आपकी फौज के अफसर नहीं सुन रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री सर ... आपकी फौज के अफसर नहीं सुन रहे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई के जिला उपाध्यक्ष विजय पाल जाटव ने रक्षा मंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है कि आपकी फौज के अफसर सेना के पड़ाव की करोड़ों की जमीन पर कब्जा लेने के बारे में डीएम हापुड़ के पत्र को गंभीरता से नहीं ले रहे है।
विज्ञापन
जबकि वह दो बार इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं। विजयपाल जाटव ने 2012 में हापुड़ में फौज के पड़ाव की 35.5 एकड़ भूमि की फर्द लगाकर उक्त जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी।
विज्ञापन
इस मामले में तहसील प्रशासन के अधिकारियों की लिप्त होने की शिकायत भी की गयी थी। सपा शासन में यह मामला दबा रहा। अब फिर से उठाया गया तो जिलाधिकारी हापुड़ अनिल ढींगरा ने मामले की जांच कराई।
विज्ञापन
फिलहाल काफी जमीन अवैध कब्जा मुक्त कराकर सैन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर कब्जा लेने को कहा था। कोई भी सैन्य अधिकारी बाबूगढ़ छावनी या मेरठ छावनी से नहीं आया।
इस पर डीएम ने फिर पत्र भेजा तो भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इसकी रक्षा मंत्री से शिकायत की है।