{"_id":"5777f6114f1c1b704d79ade9","slug":"arjun-fierce-people-of-the-city-of-filth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से भड़के अर्जुन नगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से भड़के अर्जुन नगर के लोग
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
नगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला अर्जुन नगर में रास्ते का निर्माण नहीं होने और गंदगी की समस्या से परेशान लोगों का गुस्साए फूट गया। गुस्साए लोगाें ने शनिवार को नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द समस्या का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि बीते काफी समय से मोहल्ले में रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। सफाई के नाम पर औपचारिकता बरती जा रही हैं। आलम यह है कि गंदगी के कारण नाली अट गई हैं, गंदा पानी मुख्य रास्ते पर फैलने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका परिषद के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई कर्मचारी भी मौके पर नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
इसके विरोध में लोगों नेे शनिवार को नगर पालिका परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जल्द समस्या से राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। उधर इओ संजय मिश्रा का कहना है कि कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में योगेंद्र, अजय कुमार, आशा, संगीता, रूपवती, अनीता, रजनी, कपिल, सतेंद्र, जॉनी, रुपेश, सत्यवीर सिंह, राहुल, अमित, नितिन कुमार, अमरेंद्र सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
गंदगी के विरोध में न्यू आर्य नगर के लोगों ने शनिवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिका से जल्द सफाई कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है। बारिश होने पर गंदगी चरम पर हो गई। गलियों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। बारिश में कूड़ा भीगने से कूड़ा सड़ने लगा है। जिससे मोहल्ले में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।
चेतावनी दी है कि जल्द सफाई न होने से वह आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में यादराम कौरी, दुष्यंत कुमार, बंटी, कपिल, कुसुम, ऋषिपाल, चमन, पंकज, ओमवती, बबली, गोली, सौरभ, अभिषेक, कुलदीप, कृष्ण आदि रहे।