{"_id":"6a74c50cf40bcbfd6b027d42","slug":"apply-by-august-31-to-insure-your-paddy-crop-hapur-news-c-135-1-hpr1002-146180-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धान की फसल का बीमा कराने के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धान की फसल का बीमा कराने के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में धान की फसल का बीमा कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक हेक्टेयर फसल का बीमा कराने के लिए किसानों को 1714 रुपये प्रीमियम देना होगा। इस प्रीमियम में 85700 रुपये तक का क्लेम शामिल होगा।
उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर धान की फसल रोपी गई है। भविष्य में किसानों को प्राकृतिक आपदा व अन्य कारणों से फसल नुकसान न झेलना पड़े, इसके लिए अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं।
किसान बीमा कंपनी के तहसील समंव्यक, सीएससी केंद्र, फसल बीमा एनसीआईपी पोर्टल या www.pmfby.gov.in या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से खुद भी फसल का बीमा करा सकते हैं। ऋणी किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त और गैर ऋणी किसानों के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त रखी गई है। शिकायत दर्ज कराने के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।