फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Another death from polluted water.

प्रदूषित पानी से एक और मौत

Thu, 03 Mar 2016 01:27 AM IST
सतीश शर्मा/अमर उजाला, गढ़
सतीश शर्मा/अमर उजाला, गढ़ Updated Thu, 03 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Another death from polluted water.
गढ़ क्षेत्र के प्रदूषित पानी ने एक और जान ले ली। सिंभावली के गांव वैट में ग्राम प्रधान एकता समिति प्रदेशाध्यक्ष के बड़े भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन


उनका इलाज गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों ने मौत का कारण दूषित से गुर्दे लीवर फेल होना बताया है।

वैट गांव में ग्राम प्रधान एकता समिति के प्रदेशाध्यक्ष छोटे खां के बड़े भाई शेरदीन खां (59) की देर रात मौत हो गई। उनका इलाज दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव के बाद गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा था।

परिजनों का कहना है कि शेरदीन खां गुर्दे, फेफड़े और लीवर फेल हो गए थे। मुबारक अहमद, बच्चू खां, जिया परवेज का कहना है कि जांच में कई बार पुष्टि हो चुकी है कि गांव का भूजल दूषित है।
विज्ञापन


इसके बाद भी सरकारी स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस कारण हेपेटाइटिस, कैंसर, लिवर, आंतों में गंभीर संक्रमण आदि से लोग शिकार हो रहे हैं।

इन गांवों ज्यादा स्थिति खराब

मानकचौक, हशूपुर, वैट, बक्सर, सेहल, रतूूपुरा, पसवाड़ा, भगवानपुर, श्यामपुर जट्ट, डिबाई, फुलडेहरा, रझैटी, जखैड़ा रहमतपुर, सलोनी, पूठ, रहरवा, क्रियावली, शकराटीला आदि गांवों मेें स्थिति ज्यादा खराब है। इन गांवों में सैकड़ों कैंसर और हेपेटाइटिस से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी ने रोका था डिस्टलरी संचालन

2015 में पर्यावरणविद् कृष्णकांत हूण ने एनजीटी में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें सिंभावली डिस्टलरी और स्याना के दूध प्लांटों का प्रदूषित पानी पूठ गंगा में गिरने की बात कही थी। इसमें एनजीटी ने डिस्टलरी के संचालन को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed