{"_id":"ab962e7ff6f698b181fe6d6294dc611a","slug":"anita-declared-sp-candidate-for-jila-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने अनीता को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष्ा प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने अनीता को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष्ा प्रत्याशी
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद सपा ने हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। सपा ने धौलाना ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह की पत्नी अनीता को प्रत्याशी बनाया है। वहीं अभी अन्य किसी दल ने अपने प्रत्याशी के नाम खुलासा नहीं किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न दलों से प्रत्याशियों के घोषणा का इंतजार है। सबसे पहले सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
कबीना मंत्री शिवपाल यादव ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ब्लॉक प्रमुख धौलाना तेजपाल सिंह की पत्नी अनीता को प्रत्याशी बनाया गया है।
पिछले दिनों सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, सपा युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्य समिति के पूर्व सदस्य अनिल आजाद, गफ्फार खां, इकबाल कुरैशी आदि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले थे और अनीता को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
अनिल आजाद ने बताया कि तेजपाल बसपा शासन में सपा से ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे और पार्टी के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ता होने के नाते उनका पहला अधिकार है।
वहीं बसपा से अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। भाजपा ने भी अपने पत्ते नहीं खोले है। कयास है कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेंद्र कुमार की पत्नी अमृता कुमार चुनाव मैदान में आ सकती हैं।