{"_id":"591f12b74f1c1bd529f24bee","slug":"angry-women-flame-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता से गुस्साई महिलाओं ने फूंका ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता से गुस्साई महिलाओं ने फूंका ठेका
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 19 May 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने फूंका ठेका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर हाईवे के किनारे से हटाकर गांवों में खोले जा रहे शराब के ठेकों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा थम नहीं रहा है। शुक्रवार सुबह भी कोतवाली क्षेत्र के सरावा गांव में महिलाओं ने देशी शराब के ठेके पर तोड़फोड़ कर आग लगा दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर महिलाओं ने सेल्समैन की धुनाई भी की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित सरावा गांव में खरखौदा रोड पर देशी शराब का ठेका है।
विज्ञापन
जिस पर सेल्समैन के रूप में शिव कुमार काम करता है। शुक्रवार को कुछ महिलाएं खेत पर जाने के लिए घर से निकली तो कुछ शराबी आपत्तिजनक हालत में ठेके के बाहर नशे में पड़े हुए थे। इससे गुस्साई महिलाओं ने एकत्र हो होकर ठेके पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं ने ठेको को आग के हवाले कर दिया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा महिलाओं ने ठेके पर रखी शराब की करीब 30 पेटियों को नष्ट कर दिया। विरोध करने पर सेल्समैन की पिटाई भी की।
उसने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। सेल्समैन ने महिलाओं पर 12 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सेल्समैन ने 12 हजार रुपये लूटने व तोड़फोड़ करने को लेकर तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।