{"_id":"5776972c4f1c1b797179b34c","slug":"angry-villagers-demonstrating","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 01 Jul 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
जर्जर लाइन में फाल्ट के चलते एक सप्ताह से बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर लाइन में फाल्ट के चलते दौताई गांव में एक सप्ताह से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जल्द सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर का घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गढ़ तहसील क्षेत्र के तीन सबसे बड़े गांवों में शुमार दौताई गांव की बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं,
विज्ञापन
जिससे सप्लाई आते ही फाल्ट होने पर गांव की बत्ती एक सप्ताह से गुल है। इससे गुस्साए रोजदारों ने जुमे की अलविदा नमाज के बाद सड़क पर उतरकर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बत्ती गुल होने रोजदारों को गर्मी में पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने जल्द सुनवाई नहीं होने पर बिजलीघर का घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उधर, एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि बिजली लाइन की जांच कराकर जल्द जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में साबर चौधरी, अब्दुल अली, जिसान चौधरी, लीले, नसीम खां, आस मोहम्मद, ताहिर चौधरी, मुन्ने खां समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।