{"_id":"576184324f1c1b4b5c11b80c","slug":"angry-people-have-besieged-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"खफा लोगों ने कोतवाली का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खफा लोगों ने कोतवाली का घेराव किया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप पर पैगंबर साहब पर टिप्पणी से आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्स एप ग्रुप पर पैगंबर साहब पर टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने बुधवार को कोतवाली का घेराव कर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली इंस्पेक्टर ने सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन
उधर, विभिन्न समुदाय के लोगों ने इस टिप्पणी की निंदा की है। अपना गढ़मुक्तेश्वर व्हाट्स ग्रुप पर बुधवार को किसी ने हजरत मोहम्मद पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पोस्ट कर दी। इसकी खबर मिलते ही लोगों में रोष फैल गया।
विज्ञापन
इससे गुस्साए लोगों ने कोतवाली का घेराव कर विरोध करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने ग्रुप से जुड़े कई युवकों के मोबाइल कब्जे में कर लिए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि व्हाट्स ग्रुप की आड़ में क्षेत्र का अमनचैन और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विरोध करने वालों में जामा मस्जिद चौपला के इमाम हाफिज मोहम्मद अली,
ईदगाह कमेटी सचिव अरकान चौधरी, हाजी मरगूब, शाकिर चौकड़ायत, कारी नजीर, शहाबुद्दीन शेख, सलीम खां, नासिर आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्व पालिका चेयरमैन सोना सिंह, व्यापारी नेता मूलचंद सिंघल, अमित शर्मा ने व्हाट्स एप ग्रुप पर पैगंबर साहब पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।