{"_id":"589b319c4f1c1b875237a1f6","slug":"americans-eat-the-hapur-papad-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के लोग खाएंगे हापुड़ का पापड़ : राहुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका के लोग खाएंगे हापुड़ का पापड़ : राहुल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
लोग खाएंगे हापुड़ का पापड़ : राहुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हापुड़ का पापड़ अमेरिका तक में खाया जाएगा। इसको इंडस्ट्री का रूप देकर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। किसानों की बदहाली दूर करने को कोई गंभीर नहीं है। अब सपा कांग्रेस गठबंधन से यूपी के विकास की आस जगी है।
विज्ञापन
लोगों को चाहिए कि बैंकों में लाइन में लगने का बदला मोदी से बूथ पर लाइनों में लगकर लिया जाए। वह बुधवार को तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद कालेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
चुनावी सभा में राहुल गांधी के निशाने पर बीजेपी और बसपा रहे। उन्होंने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर केंद्र सरकार को घेरा और गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि हापुड़ सहित प्रमुख आलू उत्पादक क्षेत्र है।
विज्ञापन
गठबंधन की सरकार बनी तो यहां का बना पापड़ अमेरिका सहित विदेशों में खाया जाएगा। इसको इंडस्ट्री का रूप देकर किसानों की बदहाली और युवाओं की बेरोजगारी दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम बनते ही उनके दिमाग में देश की सफाई का आइडिया आया।
स्वच्छता अभियान के चक्कर में देश का पैसा और समय दोनों को बर्बाद कर दिया। आठ नवंबर को पीएम ने नोट बंदी का फरमान जारी कर दिया। लोग लाइनों में खड़े हो गए। देश में लाखों लोग बैंकों के बाहर लाइनों में लग गए। केवल गरीब, मजदूर और माता बहने घंटो लाइनों में लगी रहीं।
कोई अमीर या कोई सूट बूट वाला लाइन में नहीं लगा। अब एक बार फिर लाइन में लगने का समय आ गया है। लेकिन यह लाइन बूथ के सामने मोदी को जवाब देने के लिए लगेगी। किसानों पर बोलते हुए कहा कि मोदी ने किसानों का 12 सौ करोड़ ऋण माफ करने की बात कही थी।
यह रुपया उन्होंने माल्या जैसे 50 परिवारों के पास गया है। किसान आज भी कर्ज में दबा हुआ है। आलू दो रुपये बिक रहा है और बड़ी बड़ी कंपनियां आलू के चिप्स से मोटा कमा रही हैं। वे चाहते हैं कि किसान को बाजार में बिक रहे चिप्स के पैकेट में से भी दो रुपये मिलें।
गठबंधन के प्रत्याशी गजराज सिंह ने कहा कि उनके सामने भाजपा ने कई पहलवानों को उतारा, लेकिन उन्हें चार बार पटखनी दी। एक बार फिर जनता से सहयोग करने की अपील है। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला महासचिव नगमा, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह, प्रदेश महासचित विजय गोयल,
जिलाध्यक्ष अयाजुद्दीन, सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, नवरत्न त्यागी, शादाब सैफी, तनवीर अख्तर, शीशपाल सिंह, दिनेश शर्मा, खुर्शीद अख्तर, सुबोध त्यागी, धर्मपाल सिंह, अलका निम, प्रहलाद सिंह उपस्थित थे।