फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ambulance billing inpection

Hapur News: एंबुलेंस के बिलों में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच शुरू

Mon, 19 Feb 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 19 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
ambulance billing inpection
हापुड़। मरीजों के लिए संचालित स्वास्थ्य विभाग की 102 और 108 नंबर एंबुलेंस सेवा के बिलों में फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। डीएम के आदेश पर विभाग के नोडल ने बिलों की जांच भी शुरू कर दी है। बिना सत्यापन बिल पास नहीं होंगे। वर्ष 2022 में भी डीवीआर और पीसीआर में अंतर मिला था, हालांकि उस समय मामला दबा दिया गया था।
विज्ञापन


एंबुलेंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने डीएम कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि कार्यदायी संस्था अपने कर्मचारियों पर दबाव बनाकर फर्जी मरीजों की संख्या दिखाकर बिलों का भुगतान प्राप्त कर रही है। फर्जी आधार संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करके हर महीने लाखों का भुगतान लिया जा रहा है।
विज्ञापन


एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर और जीवनदायक यंत्रों की कमी है। कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है, जब मन चाहता है उन्हें निकाल दिया जाता है। डीएम प्रेरणा शर्मा ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी ने बिलों की जांच शुरू करा दी है। बता दें कि वर्ष 2022 में भी ऐसे ही कई मामले सामने आए थे। बड़ी संख्या में डीवीआर और पीसीआर रजिस्टरों में अनियमितता मिली थी। अब फिर से इस तरह की शिकायत से फर्जीवाड़े की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी महीने मिला है चार्ज

डीएम कार्यालय में की गई शिकायत उन्हें मिली है, इसी महीने चार्ज मिला है। कोई भी बिल बिना सत्यापन पास नहीं होगा। पूरे महीने के बिलों का सत्यापन कराया जाएगा।--डॉ.राकेश, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed