फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Alleged murder of teenager, mob surrounds CO office

Hapur News: किशोर की हत्या का आरोप लगा भीड़ ने सीओ कार्यालय घेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Alleged murder of teenager, mob surrounds CO office
सीओ कार्यालय का घेराव करने पहुंचे लोग।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जसरुपनगर निवासी किशोर शिवम की हत्या का आरोप लगा रविवार को भीड़ ने सीओ कार्यालय का घेराव किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर लोग लौट गए। किशोर की मां ने तहरीर दी है।
गांव निवासी रिंकू ने बताया कि उनका बेटा शिवम उर्फ कांत (15) पिछले पांच माह से मोदीनगर रोड गांव बदनौली स्थित एक ढाबे पर वेटर था। पांच माह के रुपये मांगने पर ढाबे के मालिक ने उनके बेटे को रुपये देने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं ढाबे मालिक ने उनके बेटे को जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया।
विज्ञापन

चार फरवरी को ढाबे मालिक ने अपने साथियों के साथ जान से मारने की नियत से पिटाई कर उनके पुत्र को मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने गंभीर हालत में उनके बेटे को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। सात फरवरी को उपचार के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई। शनिवार रात को भी मृतक के परिजनों व मोहल्लेवासियों ने किशोर की हत्या कर जाम लगा दिया था। पुलिस के समझाने के बाद भीड़ ने जाम खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed